Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News: री-एडमिशन के नाम पर लूट, भारी शुल्क के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभिभावक, DC कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के निजी स्कूलों द्वारा हर साल री-एडमिशन के नाम पर वसूले जा रहे भारी-भरकम शुल्क के खिलाफ विरोध अब तेज हो गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने गुरुवार को जमशेदपुर उपायुक्त (DC) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निजी स्कूलों की मनमानी और प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


शिक्षा के व्यवसायीकरण पर सख्त रुख

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि स्कूलों का उद्देश्य शिक्षा देना है, न कि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाना।


अवैध वसूली से अभिभावक परेशान

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश निजी स्कूल हर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में री-एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूले जाते हैं। महंगाई के इस दौर में यह अतिरिक्त शुल्क मध्यम और गरीब वर्ग के अभिभावकों के लिए बेहद मुश्किल पैदा कर रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है।


प्रशासन से कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन के अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर री-एडमिशन शुल्क पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !