Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Bokaro News : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फ्लैट से चार आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चास थाना क्षेत्र के मालती लक्सजरिया सिटी स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चास थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें साइबर थाना की टीम भी शामिल रही।
बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी, APK फाइल से चुराते थे डाटा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और KYC अपडेट, ATM ब्लॉक या लोन दिलाने के नाम पर फर्जी APK फाइल इंस्टॉल कराते थे। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल और स्क्रीन शेयरिंग के जरिए बैंक डिटेल, OTP और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर खातों से पैसे उड़ा लेते थे।

16 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, जामताड़ा के रहने वाले हैं आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कई मोबाइल नंबरों से भरी डायरी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 3-4 महीनों से फ्लैट में रहकर ठगी कर रहे थे। सभी आरोपी जामताड़ा जिले के निवासी हैं, जो साइबर अपराध के लिए कुख्यात माना जाता है।
इस मामले में चास थाना कांड संख्या 36/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !