Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Youth Sikh Community: कुणाल षडंगी के नेतृत्व में सिख नौजवान सभा की CM से मुलाकात, बैसाखी पर सौहार्द का संदेश

Ranchi: राजधानी रांची में बैसाखी के पावन अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बैसाखी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुलाकात के दौरान पोटका के विधायक संजीब सरदार भी उपस्थित रहे। सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, सभा के इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री को संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिसकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्यवासियों एवं सभा के सभी सदस्यों को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख धर्म हमें सदैव सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनुराग तिवारी सहित सभा के कई सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !