Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विको मोड़ स्थित सिवानी इंजीनियरिंग के पास सोमवार रात करीब 7:45 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप बोलेरो (JH05EH0527) ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त थार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई.
साजिश और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग का आरोप
थार मालिक संजय दास ने इस घटना को महज एक हादसा मानने से इनकार करते हुए आदित्यपुर थाने में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. संजय दास का आरोप है कि पिकअप मालिक दयानंद पाल ने जानबूझकर यह साजिश रची और चालक रोहित कुमार ने जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिकअप चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है. संजय दास के अनुसार, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपने की बात कही है.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
दूसरी ओर, पिकअप मालिक दयानंद पाल ने इन आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि उन्होंने गाड़ी बनवाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन पर गलत तरीके से जानलेवा हमले का आरोप मढ़ा जा रहा है. फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह वाकई एक सड़क दुर्घटना.