Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आपदा प्रशिक्षण के दौरान सरयू राय ने उठाए बड़े सवाल, बोले-बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी बन रही जानलेवा खतरा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने खुद आग बुझाने का अभ्यास कर लोगों को जागरूक किया और आपदा से निपटने की तैयारी का संदेश दिया.
बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर जताई चिंता
इस मौके पर सरयू राय ने कहा कि बिल्डिंग बायलॉज को अमल में लाना होगा. उन्होंने कहा कि इसका घोर उल्लंघन हो रहा है और नगरों में यह समस्या ज्यादा दिख रही है. उन्होंने कहा कि किसी फ्लैट में आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड के पहुंचने का रास्ता ही नहीं होता है.

संकरी गलियों के कारण दमकल को पहुंचने में होती है दिक्कत
उन्होंने कहा कि गलियां इतनी संकरी हैं कि दमकल की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाती है. इसलिए उन्होंने जोर देकर कहा कि बिल्डिंग बायलॉज का कड़ाई से पालन होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सुरक्षित शहरी व्यवस्था के लिए नियमों का पालन जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !