Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Ranchi News : UGC के नए रेगुलेशन के खिलाफ राजधानी में प्रदर्शन, कानून वापस लेने की मांग

Ranchi News : UGC के नए रेगुलेशन के विरोध में राजधानी रांची में प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस कानून को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नया रेगुलेशन छात्रों के बीच भेदभाव पैदा कर सकता है और शैक्षणिक संस्थानों के माहौल को प्रभावित करेगा। उनका कहना है कि इससे समाज में विभाजन की स्थिति बन सकती है।
राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कानून पर उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और इस कानून को तत्काल वापस लेने की अपील की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सवाल उठाया कि जब इस तरह के नियम की मांग व्यापक स्तर पर नहीं की गई थी, तो इसे अचानक लागू क्यों किया गया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालयों में पहले से ही सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा है, जिसे इस कानून से नुकसान पहुंच सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि नए नियमों के तहत शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया एकतरफा हो सकती है, जिससे कुछ वर्गों के छात्रों के साथ अन्याय की आशंका है। गौरतलब है कि UGC के इन नए रेगुलेशंस को लेकर देशभर में बहस और विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। विभिन्न छात्र संगठनों के बीच इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !