Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स गेट पर बवाल, टाटा मोटर्स के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स में मंगलवार यानी आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर कंपनी से हटाए गए बंटी सिंह गुट ने मुख्य गेट को जाम कर दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और अब इससे कंपनी के संचालन पर सीधा असर पड़ा।


गेट जाम से शिफ्ट कर्मियों को भारी परेशानी

मुख्य गेट जाम होने के कारण न तो बी शिफ्ट के कर्मचारी अंदर जा सके और न ही ए शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद बाहर निकल पाए। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी स्थिति संभालने में विफल नजर आई।


प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप, आंदोलन जारी रहने की चेतावनी

बंटी सिंह ने यूनियन और प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को जानबूझकर रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कर्मचारियों के बच्चों को भी बहाली प्रक्रिया में नजरअंदाज किया जा रहा है। बंटी सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !