• 2025-06-03

Stress Sucide गोलमुरी में युवक ने तनाव के चलते की आत्महत्या

शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे समाज में चिंता का माहौल है। बीते 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग मामलों में युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहला मामला गोलमुरी का है, जहां अमनप्रीत सिंह चीमा ने डिप्रेशन के कारण यह कदम उठाया। वहीं, दूसरी घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आई है। दोनों मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते 24 घंटे में दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहला मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है। मधुसूदन अपार्टमेंट में रहने वाले 34 वर्षीय अमनप्रीत सिंह चीमा ने रविवार शाम अपने घर में आत्महत्या कर ली।
परिजनों को शक तब हुआ जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। दरवाजा तोड़ने पर अमनप्रीत फंदे से लटका मिला।
परिवार के सदस्य गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अमनप्रीत ऑनलाइन काम करता था और अक्सर अकेले कमरे में ही रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था।

दूसरी घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर से सामने आई है, जहां 30 वर्षीय मनजीत कौर ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय मनजीत अपने घर में 11 वर्षीय बेटी अमृत के साथ अकेली थीं। उनके पति अपनी मां को छोड़ने के लिए उनके घर गए थे और वहीं रुक गए थे। सुबह जब बेटी की नींद खुली, तो उसने अपनी मां को फंदे से लटका पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पति घर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि वह पेशे से चालक हैं और मानसिक तनाव या घरेलू कारणों के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।