Jharkhand News : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित लॉटरी अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिहिजाम इलाके में अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
इलाके में पहले से चल रहा था धंधा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो अवैध लॉटरी के धंधे में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने उनके पास से लॉटरी से संबंधित सामग्री भी बरामद की है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से अवैध लॉटरी और गेसिंग के कारोबार की शिकायतें मिलती रही हैं, जिससे युवाओं के आर्थिक नुकसान और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।