Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Jharkhand News: दिल्ली में झारखंड के खिलाड़ियों का कमाल, एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में डबल गोल्ड से देश गौरवान्वित

Jharkhand News: दिल्ली में आयोजित 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग की फोर्स स्पर्धा में दिनेश महतो की नेतृत्व में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने डबल गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया।

दिनेश महतो की कप्तानी में टीम का शानदार प्रदर्शन 
इस विजेता टीम में झारखंड के दिनेश महतो और सुनील बहादुर के साथ दिल्ली के नवनीत और असम के जयंता शामिल थे। टीमवर्क और रणनीति के दम पर सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया, जिससे भारत को पुरुष वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव मिला। कोच मधुकांत पाठक ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

झारखंड में जश्न, खिलाड़ियों में गर्व का माहौल 
इस बड़ी उपलब्धि पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा सहित कई गणमान्य लोगों ने टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। दिनेश महतो (2 स्वर्ण), रूपा रानी तिर्की (1 रजत, 1 कांस्य), सुनील बहादुर (1 स्वर्ण, 1 कांस्य) और रेशमा कुमारी (1 रजत, 1 कांस्य)। इस जीत से रांची समेत पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !