Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Jamshedpur News: जमशेदपुर में गर्मी का कहर, “शिक्षा सत्याग्रह” की पहल, स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में करने की अपील

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही तेज गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू के प्रकोप ने स्कूली बच्चों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से अभिभावकों की भी चिंता बढ़ गई है। ऐसे हालात में स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है, क्योंकि दोपहर की गर्मी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।



स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग ने पकड़ा जोर

“शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद ने जनहित में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स”के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को टैग कर इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना है कि जब अत्यधिक गर्मी के कारण अदालतों का समय मॉर्निंग किया जा सकता है, तो बच्चों को दोपहर में स्कूल भेजना उचित नहीं है।


बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

अंकित आनंद ने चेतावनी दी है कि दोपहर में स्कूल संचालन से बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और लू लगने का खतरा काफी जयादा बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों का समय जल्द से जल्द सुबह कर दिया जाए और मॉर्निंग शिफ्ट के दिया जाए, ताकि बच्चों को राहत मिल सके। इस मांग को अभिभावकों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है, क्योंकि उनका मानना है कि तेज गर्मी में बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !