Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Palamu Crime News: पलामू में रिश्ते हुए तार-तार, ममेरे भाई ने बहन की टांगी से हत्या करने के बाद खुद ट्रेन से कटकर दी जान

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़ियां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि ममेरे भाई और बहन के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि भाई ने गुस्से में आकर अपनी ही बहन की टांगी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए।

सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव
जानकारी के अनुसार, मृतक बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान विवाद बढ़ने पर बिट्टू ने घर में रखी टांगी उठाई और खुशबू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी युवती
बताया जा रहा है कि खुशबू कुमारी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी और वहीं रह रही थी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है।

प्रेम संबंध के विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी प्रेम संबंध में हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी बताया कि घटना के बाद बिट्टू ने आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी बरामद कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !