Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Ranchi News : 15 अप्रैल को राजधानी में 3 घंटे बंद रहेंगे ऑटो, महासंघ का ऐलान

Ranchi News : रांची में ऑटो चालकों ने अपनी समस्याओं और किराया निर्धारण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टाटीसिल्वे-कांटा टोली मार्ग पर ऑटो सेवा बंद रखी जाएगी।यह निर्णय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जब तक सभी ऑटो चालकों और मालिकों की संयुक्त बैठक नहीं हो जाती, तब तक नया किराया लागू नहीं किया जाएगा और न ही कोई नई भाड़ा सूची जारी की जाएगी।
अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महासंघ ने बताया कि यह कदम यात्रियों के हित में उचित किराया तय करने और अवैध वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इसके लिए 15 अप्रैल को फिर से एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
इस निर्णय से निर्धारित समय के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर इस रूट पर सफर करने वालों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !