Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Ranchi News : निजी स्कूलों की बेलगाम फीस वृद्धि पर नकेल कसने की तयारी, 13 अप्रैल को डीसी करेंगे बैठक

Ranchi News : निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर जिला स्तर पर शुल्क समिति का गठन किया गया है। इस मुद्दे पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री 13 अप्रैल को निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित होगी।
अधिकतम 10% फीस बढ़ोतरी की सीमा तय

बैठक में शुल्क समिति के गठन, उसकी कार्यप्रणाली तथा स्कूलों द्वारा फीस तय करने और उसमें वृद्धि की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, RTE एक्ट के तहत कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में निजी स्कूलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी विचार किया जाएगा।

हाल ही में शुल्क समिति द्वारा फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत अधिकतम 10 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ोतरी की अनुमति दी गई है। साथ ही, फीस संरचना को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए RTE के तहत आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से 22 मार्च तक चली थी। जिले के 117 निजी स्कूलों में 1161 आरक्षित सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जबकि कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुए।

फिलहाल दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। कुछ आवेदन ऐसे भी मिले हैं जिन्हें पढ़ा नहीं जा पा रहा है, ऐसे अभिभावकों को मूल दस्तावेजों के साथ विभाग बुलाया गया है। सत्यापन के बाद 15 अप्रैल तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !