Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Asha Bhosle Hospitalized: दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी, पीएम मोदी ने जताई चिंता और जल्द स्वस्थ होने की कामना

Asha Bhosle Hospitalized: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है। पिछले छह दशकों से अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा ताई फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है। उन्होंने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है और कहा है कि जैसे ही उनकी सेहत में सुधार होगा, इसकी जानकारी दी जाएगी।

चेस्ट इंफेक्शन के बाद कराया गया भर्ती, पीएम ने जताई चिंता
जानकारी के अनुसार आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन और अत्यधिक थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही फैंस से लेकर फिल्मी जगत तक चिंता का माहौल है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।



पोती ने दी जानकारी, फैंस कर रहे दुआ
आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी को थकान और छाती के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी सेहत में सुधार होगा। फिलहाल देश-विदेश में फैले करोड़ों प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

संगीत जगत में अतुलनीय योगदान
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी है और हर शैली चाहे वह गजल हो, भजन, पॉप या क्लासिकल हो सभी में अपनी अलग पहचान बनाई है। “पिया तू अब तो आजा”, “दम मारो दम”, “ये मेरा दिल”, “चुरा लिया है तुमने”, “इन आंखों की मस्ती के” और “दिल चीज क्या है” जैसे अनगिनत गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

कई बड़े संगीतकारों संग किया काम, मिले कई सम्मान
अपने करियर में उन्होंने O. P. Nayyar, R. D. Burman और A. R. Rahman जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया और कई यादगार गीत दिए। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !