Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Palamu News: पलामू में बड़ा हादसा, स्कूटी समेत फ्लाईओवर से गिरा किशोर

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में एक बेहद दिलदहला देनी वाली वारदात सामने आया है। जहां सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के पास फ्लाईओवर से एक 14 साल का लड़का स्कूटी समेत नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।


स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मिली तुरंत मदद

मृतक की पहचान पोखरहा गांव के रहने वाले अर्जुन उरांव के बेटे अमन उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर मौजूद एएसआई योगेंद्र पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अमन को तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह स्कूटी की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !