Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur Accident: एनएच-33 पर मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर बेलाजुड़ी काली मंदिर स्थित रंगरसिया ढाबा के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने की कोशिश की, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल नंबर की कार, घाटशिला से आ रही थी तेज रफ्तार में
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर डब्ल्यूबी 02एडी 9582 है, जिससे यह वाहन पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार करीब 11 बजे के आसपास घाटशिला से जमशेदपुर की ओर काफी तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जापश्चिम बंगाल नंबर की कार, घाटशिला से आ रही थी तेज रफ्तार में मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर डब्ल्यूबी 02एडी 9582 है,ने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया।

राहगीरों ने दिखाई तत्परता, पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपलब्ध एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल महिला और पुरुष को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

होश में आने के बाद होगी पहचान
फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस के अनुसार, घायलों के होश में आने के बाद ही उनकी सही पहचान और पता की जानकारी मिल सकेगी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !