CBI Delhi: दिल्ली से एक बहुत बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। Central Bureau Of Investigation यानी CBI ने 23 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सांगिक रॉय और उसकी कंपनी M.S Securing World Social And Economic Development Council के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर की गई करोड़ों की ठगी
यह ठगी “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर की गई थी, जिसमें दिल्ली के एक सीनियर सिटीजन को निशाना बनाया गया। ठगों ने खुद को Enforcement Directorate और National Investigation Agency का अधिकारी बताकर उन्हें डराया और झूठे केस में फंसाने की बात कही।
सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद CBI की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित बुजुर्ग ने पहले पुलिस में शिकायत की, लेकिन जब कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने Supreme Court of India में याचिका दायर की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह मामला CBI को सौंपा गया।
जांच में सामने आया कि ठगी के पैसे सांगिक रॉय की कंपनी में ट्रांसफर किए गए थे। CBI ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अब उसके खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर दी गई है।
जांच में बड़े खुलासे, देश की सबसे बड़ी डिजिटल अरेस्ट ठगी का मामला
जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसकी कंपनी में ऐसे दो और साइबर ठगी के मामलों का पैसा भी आया था।
यह मामला देश में “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर हुई सबसे बड़ी ठगी माना जा रहा है, जिसमें साइबर अपराधियों ने फर्जी वारंट और नकली कोर्ट ऑर्डर दिखाकर लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठे है।