Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Dhanbad News: धनबाद में “आशिक” का हंगामा, कॉलेज गेट पर चिपकाए माफी के पोस्टर, हटाने पर स्टाफ को धमकाया और फिर हुआ फरार

Dhanbad News: धनबाद के बीएसएस वुमन कॉलेज के मुख्य गेट पर गुरुवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पूरा परिसर सफेद पोस्टरों से पटा नजर आया. एक सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका “डिंपी” से माफी मांगने के लिए दर्जनों पोस्टर दीवारों पर चिपका दिए थे, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने की कसम खाई थी. सुबह-सुबह कॉलेज पहुंचे छात्राओं और राहगीरों के लिए यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया, लेकिन जल्द ही यह मामला सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विवाद में बदल गया.

पोस्टर हटाने पर किया हंगामा, प्राचार्य के आते ही भागा युवक
मामला तब बिगड़ा जब कॉलेज के सुरक्षाकर्मी और चपरासी इन पोस्टरों को हटाने पहुंचे. वहां मौजूद युवक ने स्टाफ को पोस्टर हटाने से रोकते हुए उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना प्राचार्य डॉ. करुणा सिंह को दी. जैसे ही प्राचार्य मौके पर पहुंचीं, हंगामा कर रहा युवक वहां से भाग निकला. इसके बाद प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर सभी पोस्टरों को दीवारों से हटाया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिसर की निगरानी बढ़ा दी है.

सुरक्षा पर उठे सवाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कॉलेज प्राचार्य ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है. उन्होंने धनबाद के उपायुक्त और पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब कॉलेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !