Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur News : जमशेदपुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Jamshedpur News : क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में गठित अनुसंधान दल ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 चोरी की बाइक बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर 07अप्रैल को दो आरोपियों को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए 08 अप्रैल को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर घर से दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गुप्त सूचना पर छापेमारी, कई थानों में सक्रिय था गिरोह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें लगभग 8 से 10 सदस्य शामिल हैं। ये लोग जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर ईचागढ़, पटमदा, बोड़ाम, मुसाबनी समेत ग्रामीण इलाकों में अपने अन्य साथियों के माध्यम से बेचते थे। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 

साथ ही मिथुन समद, बापी समद उर्फ ब्रह्मानंद समद, सुखदेव लोहरा, और बसंती समद, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !