Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News: झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, 119 टीमों की छापेमारी, 1082 FIR, 2.74 करोड़ का जुर्माना

Jharkhand News: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) ने बिजली चोरी के खिलाफ राज्यभर में बड़ा अभियान चलाया. मुख्यालय के निर्देश पर गठित 119 टीमों ने एक साथ 7680 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए. कार्रवाई के दौरान 1082 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जबकि दोषियों पर कुल 2 करोड़ 74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.


उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

निगम ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं बिजली चोरी हो रही हो, तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 9431135515 पर दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

सर्किलवार FIR का आंकड़ा
छापेमारी के दौरान अलग-अलग सर्किलों में दर्ज मामलों में हजारीबाग सबसे ऊपर रहा, जहां 122 एफआईआर दर्ज हुईं. इसके अलावा साहेबगंज में 108, रांची में 97, डालटनगंज में 96, चास में 77, देवघर में 72, गिरिडीह में 70, जमशेदपुर में 69, दुमका में 67, चाईबासा में 63, रामगढ़ में 54, गुमला में 53, धनबाद में 51, गढ़वा में 42 और कोडरमा में 41 एफआईआर दर्ज की गईं. निगम ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !