IPL 2026: बीते कल बारिश के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली और आईपीएल 2026 के प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुँच गई।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ
ये मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला गया था। बारिश की वजह से सिर्फ 11-11 ओवर ही खेले जा सके। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट नुकसान पर 150 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी देखने को मिली।
राजस्थान ने मुंबई को हराकर दर्ज की हैट्रिक जीत
दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस ने पूरी कोशिश की, लेकिन 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 123 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की हैट्रिक जीत भी पूरी कर ली। वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस समय IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 मैच रद्द होने के बाद 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे नंबर पर हैं।