Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: MGM अस्पताल में बढ़ेगी एंबुलेंस ड्राइवरों की संख्या, एजेंसी के जरिए होगी बहाली, मरीजों को 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को बेहतर एंबुलेंस सुविधा देने के लिए ड्राइवरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. वर्तमान में अस्पताल में 3 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए ड्राइवरों की कुल संख्या केवल 4 है. ड्राइवरों की इस भारी कमी के कारण तीनों शिफ्टों में एंबुलेंस का सुचारु संचालन नहीं हो पा रहा था, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. अब अस्पताल प्रबंधन एक एजेंसी के माध्यम से नए ड्राइवरों की बहाली करने जा रहा है, ताकि श्रम शक्ति की कमी को दूर किया जा सके.

तीनों शिफ्टों में उपलब्ध रहेंगी एंबुलेंस, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
अस्पताल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल की तीनों एंबुलेंस चौबीसों घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध रहें. ड्राइवरों की नई टीम आने के बाद शिफ्ट के दौरान आने वाली दिक्कतें खत्म हो जाएंगी और गंभीर मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सेवा मिल सकेगी. प्रबंधन के अनुसार, भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी ताकि सरकारी संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो सके और कोल्हान के मरीजों को समय पर इलाज के लिए रेफर करने या लाने में देरी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !