Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: बजरंग चाय दुकान की घटना पर बन्ना गुप्ता का कड़ा रुख, अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सबसे व्यस्त बिष्टुपुर इलाके में स्थित “बजरंग चाय दुकान” पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे दबंगों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं. चश्मदीदों के मुताबिक, चाय मिलने में थोड़ी देरी होने पर कुछ युवक इस कदर भड़क गए कि उन्होंने दुकान पर मौजूद लड़की "मेहंदी" पर खौलती हुई गरम चाय फेंक दी. इस हमले में लड़की बुरी तरह झुलस गई. इतना ही नहीं, करीब 8 से 10 लड़कों के झुंड ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदारों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

TMH पहुंचे बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता, एसएसपी को दिए गिरफ्तारी के निर्देश
इस घटना को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचे, जहां उन्होंने घायल लड़की के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बन्ना गुप्ता ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. उन्होंने मौके से ही एसएसपी (SSP) से फोन पर बात कर मामले में संलिप्त सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा, शहर में सुरक्षा पर उठे सवाल
मेयर सुधा गुप्ता ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो समाज के लिए मिसाल बने. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि बेटियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बीच शहर में हुई इस हिंसक वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में काफी रोष है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !