Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: स्वर्णरेखा के बाद धातकीड़ीह तालाब में मछलियों पर संकट, पर्यावरण की चिंता बढ़ी, तुरंत समाधान की मांग

Jamshedpur News: शहर में मछलियों की लगातार मौत ने लोगों को काफी चिंता में डाल दिया है। कुछ दिन पहले ही स्वर्णरेखा नदी में लाखों मछलियां मर चुकी थी, जिससे जल प्रदूषण और पर्यावरण की चिंता बढ़ गई थी।और अब आज बुधवार को बिष्टुपुर के धातकीडीह तालाब में भी हजारों मछलियां मारी हुई मिली हैं।


तालाब में मछलियों की मौत से इलाके में हड़कंप

स्थानीय लोगों ने सुबह तालाब के किनारे तैरती मछलियों को देखा लोगो में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।


पानी की जांच में ऑक्सीजन कमी और जहरीले तत्व की आशंका

प्रारंभिक जांच में कहा जा रहा है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी या किसी जहरीले तत्व के मिलने की वजह से मछलियां मर सकती हैं। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत तालाब में दवा डालना शुरू कर दिया, ताकि बची हुई मछलियां बच सकें और पानी साफ हो जाए।


प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

प्रशासन ने मामले की पूरी जांच के आदेश भी दे दिए हैं और पानी को सैंपल जांच के लिए भेजा गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग डरे हुए हैं और उनका कहना हैं कि प्रशासन जल्दी से जल्दी ठोस कदम उठाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !