Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जहां प्रेमी-प्रेमिकाओं ने थाने से रिहा होते ही सड़क पर ही शादी रचा ली।
छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, कुछ पर देह व्यापार से जुड़े होने का शक
दरअसल, दो दिन पहले गढ़वा जिला मुख्यालय के चार प्रमुख होटलों में एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान 14 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था, जिनमें से कुछ पर देह व्यापार से जुड़े होने का शक भी जताया गया था।
अभिभावकों ने जेल से बचाने के लिए शादी का भरोसा दिया
इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सभी को थाने ले आई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। तभी कुछ जोड़ों के अभिभावक थाने पहुंचे और अपने बच्चों को जेल भेजने न भेजने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उनकी शादी करवाने के लिए तैयार हैं।
रिहाई के बाद थाने के बाहर ही रचाई शादी, देखते रह गए लोग
इसके बाद पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर चार जोड़ों को रिहा कर दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया, थाने के बाहर ही इन प्रेमी जोड़ों ने तुरंत एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, दुल्हनों की मांग में सिंदूर भरा और सड़क पर ही शादी रचा ली। यह अनोखा नज़ारा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।