Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Horoscope Today: बुधवार का राशिफल, किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा, जानिए आपके आज के राशि का राशिफल

Horoscope Today: आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत होगी. काम, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज शिक्षा और करियर से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं.
शुभ अंक - 3, 5, 7
शुभ रंग - लाल, केसरिया
उपाय - हनुमान जी की पूजा करें

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सहयोग की कमी महसूस हो सकती है. बाहरी लोगों से मदद मिलने के संकेत हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निर्णय लें. पढ़ाई में थोड़ा मन कम लगेगा.
शुभ अंक - 5, 6, 9
शुभ रंग - हरा, सफेद
उपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज काम में तेजी आएगी और सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में शुभ चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक - 2, 6, 8
शुभ रंग - आसमानी, हरा
उपाय - गणेश जी की पूजा करें

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज काम में प्रगति होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक - 4, 6, 7
शुभ रंग - सफेद, गुलाबी
उपाय - माता दुर्गा की आराधना करें

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. सरकारी कामों में लाभ मिलेगा. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. नए काम में सफलता के योग हैं.
शुभ अंक - 3, 5, 8
शुभ रंग - सुनहरा, नारंगी
उपाय - सूर्य को जल अर्पित करें

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा. दोपहर के बाद स्थितियां और बेहतर होंगी. काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे.
शुभ अंक - 2, 5, 7
शुभ रंग - हरा, भूरा
उपाय - विष्णु भगवान की पूजा करें

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज खुशी और सफलता का दिन रहेगा. सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी. सम्मान मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
शुभ अंक - 6, 8, 9
शुभ रंग - नीला, गुलाबी
उपाय - लक्ष्मी जी की पूजा करें

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज जीवन स्तर में सुधार के संकेत हैं. नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं.
शुभ अंक - 5, 6, 8
शुभ रंग - लाल, मैरून
उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी. परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा. कोई प्रिय वस्तु मिल सकती है.
शुभ अंक - 4, 6, 8
शुभ रंग - पीला, केसरिया
उपाय - पीले फल का दान करें

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज काम में रुकावट आ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी.
शुभ अंक - 3, 6, 9
शुभ रंग - नीला, ग्रे
उपाय - शनि देव को तेल अर्पित करें

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजनाएं सफल होंगी. जोखिम से बचें. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक - 1, 5, 8
शुभ रंग - बैंगनी, नीला
उपाय - जरूरतमंद को भोजन कराएं
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. सकारात्मक सोच बनाए रखें. इच्छित कार्य पूरे होंगे.
शुभ अंक - 1, 6, 9
शुभ रंग - सफेद, हल्का पीला
उपाय - भगवान शिव की पूजा करें


आज का दिन संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का है. सही फैसले और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !