Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Dhanbad News: निमंत्रण रद्द होते ही भाड़के जनप्रतिनिधि, DRM का पुतला फूंक किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Dhanbad News: धनबाद से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रेलवे ने पहले जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया, लेकिन ऐन वक्त पर उसे रद्द कर दिया। इसी बात से कोयलांचल की सियासत गरमा गई है।


झरिया में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, डीआरएम का पुतला फूंका
मंगलवार को झरिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने धनबाद रेल मंडल के DRM अखिलेश मिश्रा का पुतला जलाया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निमंत्रण देकर रद्द करने पर बवाल, जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप
प्रदर्शन करने जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और जनता का अपमान भी है। उनका कहना है कि 3 अप्रैल को जारी पत्र में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को बुलाया गया था। यहां तक कि उनके नाम के पोस्टर और बैनर भी लगा दिए गए थे।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले निमंत्रण रद्द कर देना बेहद गलत है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव हो सकता है। उन्होंने रेलवे से साफ जवाब मांगा है कि आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !