Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Ranch News : महिला वकील से बदसलूकी मामले में बड़ा फैसला, दोषी अधिवक्ता महेश तिवारी का लाइसेंस निलंबित

Ranchi News : महिला वकील के साथ बदसलूकी के मामले में बड़ा फैसला आया है, दोषी करार दिए गए अधिवक्ता महेश तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सजा के बाद उनका अधिवक्ता प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।यह मामला करीब 14 साल पुराना है, जिसमें रांची हाईकोर्ट परिसर में एक महिला वकील के साथ बदसलूकी, मारपीट और धमकी देने का आरोप था। इस मामले में अदालत ने महेश तिवारी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा और जुर्माना भी लगाया है।
बार काउंसिल की सख्त कार्रवाई, प्रैक्टिस पर रोक

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि एक अधिवक्ता होने के नाते आरोपी से पेशे की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन वह इसमें विफल रहा। यह घटना न केवल पीड़िता की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थी, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की मर्यादा को भी प्रभावित करने वाली थी।

सजा के बाद बार काउंसिल की ओर से कार्रवाई करते हुए महेश तिवारी का प्रैक्टिस लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई को न्यायिक व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !