Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur Crime News: साकची में पुरानी रंजिश में सब्जी विक्रेता पर चापड़ से वार, अग्रवाल बुक स्टोर के पास मची अफरा-तफरी

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सबसे व्यस्त साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सरेआम गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला. अग्रवाल बुक स्टोर के समीप एक सब्जी विक्रेता पर चापड़ (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया गया. हालांकि इस हमले में सब्जी विक्रेता को गंभीर चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि शुभम नामक एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर सब्जी विक्रेता पर अचानक वार किया और मौके से फरार हो गया. 

चापड़ से हमले की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार और ग्राहक गहरे खौफ में आ गए. स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इस घटना की सूचना साकची थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल सब्जी विक्रेता को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी शुभम और पीड़ित सब्जी विक्रेता के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए शुभम ने इस वारदात को अंजाम दिया. साकची थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !