Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Dhanbad News : IIT (ISM) धनबाद में IInvenTiv-2026 का भव्य उद्घाटन

Dhanbad News : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IIT (ISM) धनबाद में आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन शोध, नवाचार, निवेश और नीति को एक साथ लाकर देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा हमेशा से विश्व का मार्गदर्शन करती रही है और अब देश नवाचार आधारित विकास के जरिए उसी गौरव को फिर से हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।
नवाचार को बताया विकास और आत्मनिर्भरता की कुंजी

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 150 से अधिक उच्च-क्षमता वाले नवाचार प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, मटेरियल साइंस और पृथ्वी विज्ञान जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं।

राज्यपाल ने IIT (ISM) धनबाद की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान अपनी गौरवशाली विरासत के साथ नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने “लैब से लैंड” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मंच नए स्टार्टअप्स, तकनीकों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देंगे।

कार्यक्रम को देश में नवाचार को बढ़ावा देने और अकादमिक संस्थानों, उद्योगों, स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !