Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jharkhand News: शराब घोटाला केस में विनय कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई, जब्त संपत्ति वापसी की मांग पर एसीबी ने मांगा समय

Jharkhand: झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह ने अपनी जब्त की गई संपत्तियों को वापस दिलाने के लिए एसीबी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका पर हाल ही में अदालत में सुनवाई हुई, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं।

एसीबी ने मांगा समय, अगली सुनवाई अहम
सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से दिए गए जवाब पर विनय कुमार सिंह की तरफ से प्रति उत्तर दाखिल किया गया। हालांकि, एसीबी ने इस पर विस्तृत जवाब देने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की है। अब मामले की अगली सुनवाई काफी अहम मानी जा रही है।

छापेमारी में जब्त हुई थी संपत्तियां
दरअसल, शराब घोटाले की जांच के दौरान एसीबी की टीम ने छापेमारी कर विनय कुमार सिंह से जुड़ी कई चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया था। अब आरोपी ने इन्हें वापस पाने के लिए अदालत से गुहार लगाई है।

कई गंभीर मामलों में आरोपी हैं विनय कुमार सिंह
बता दें कि विनय कुमार सिंह केवल शराब घोटाले ही नहीं, बल्कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और हजारीबाग के वनभूमि घोटाले जैसे गंभीर मामलों में भी आरोपी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !