Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Bengal Election Update : बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Bengal Election Update : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है, जो राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य प्रचारक बनाया गया है। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में शामिल होंगे ये प्रमुख नाम 

भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जे.पी. नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, मिथुन चक्रवर्ती, लिएंडर एड्रियन पेस, हिमंत बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, देवेंद्र फडणवीस, मोहन चरण माझी, माणिक साहा, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सम्राट चौधरी, मनोज तिवारी, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडेय, अमित मालवीय, सामिक भट्टाचार्य, शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिस्ता, जयंत कुमार रॉय, मनोज टिग्गा और बिजन गोस्वामी जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में पार्टी के पक्ष में व्यापक चुनाव प्रचार करेंगे।

इस सूची में 6 मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं, जो चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा ने इस सूची के जरिए साफ कर दिया है कि बंगाल चुनाव में वह पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !