Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Gold & Silver Rate: सरकारी फैसले के बाद सोना-चांदी में उछाल, सोना ₹1.51 लाख पार, चांदी ₹2.50 लाख के ऊपर

Gold & Silver Rate: देश में सोने और चांदी की कीमतों ने फिर एक बार लोगों को चौंका दिया है। 5 अप्रैल 2026 को सोना करीब ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के पार पहुंच गई है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।

एक हफ्ते में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल
अगर सोने की बात करें, तो 10 ग्राम सोने का भाव अब  ₹1,47,000 हो गया है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें लगभग ₹3,600 की बढ़ोतरी हुई है। 27 मार्च को यही सोना करीब ₹1,43,000 था। यानी सिर्फ एक हफ्ते में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब ₹2,860 और 22 कैरेट सोना लगभग ₹2,600 महंगा हुआ है।

चाँदी की भी कीमतों में भी उछाल 
अब बात करें चांदी की, तो इसमें भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों में चांदी करीब ₹6,000 तक महंगी हो गई है। एक किलो चांदी का भाव ₹2.22 लाख से बढ़कर ₹2.28 लाख हो गया और 5 अप्रैल की सुबह ये ₹2,50,000 प्रति किलो तक पहुंच गई।

दिल्ली-मुंबई में भी सोना महंगा 
दिल्ली सराफा बाजार में पहले चांदी ₹2,37,000 पर स्थिर थी, लेकिन उसके बाद अचानक तेजी आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी थोड़ी कम उछाल रही और इसका दाम करीब 69 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। दिल्ली और मुंबई की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,51,080 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में ₹1,50,930 पर पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। स्पॉट गोल्ड करीब 4,591 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है।

इंपोर्ट नियम बदलने से सोना-चांदी और महंगे होने की आशंका 
सरकार के एक नए फैसले ने भी बाजार में हलचल बढ़ा दी है। अब सोना, चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी को “फ्री” कैटेगरी से हटाकर “रिस्ट्रिक्टेड” कैटेगरी में डाल दिया गया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में सप्लाई पर असर पड़ सकता है और कीमतें और बढ़ सकती हैं। सोना और चांदी दोनों में ही जबरदस्त उछाल है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !