Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में गैस की किल्लत की आशंका पर जिला प्रशासन सख्त, बैकअप रखने का आदेश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंटीन में गैस की कमी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस अभाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक को कहा गया है कि गैस की उपलब्धता सुनिश्चित रखें और यदि कमी की आशंका हो तो समय रहते जिला प्रशासन को सूचना दें. ताकि आवश्यकतानुसार एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था पहले से की जा सके.

प्रशासन का उद्देश्य है कि अस्पताल में भोजन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !