Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News : बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल एवं जिला शाखा जमशेदपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में झारखंड सर्किल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स और पदाधिकारी शामिल हुए।
पेंशनर्स की समस्याओं और समाधान पर विस्तृत चर्चा

अधिवेशन के दौरान संगठन की गतिविधियों, पेंशनर्स की समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता बनाए रखते हुए पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !