Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Dhanbad News : गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

Dhanbad News : मुनिडीह इलाके में गैस कटर सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब गैस कटर सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। अचानक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !