Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jamshedpur News: उपायुक्त का बड़ा आदेश, ओवरचार्जिंग और कमी दिखाने पर गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

Jamshedpur News: जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घरेलू गैस एजेंसियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में गैस की सप्लाई, सही तरीके से वितरण और लोगों को समय पर सिलेंडर मिलने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। 

नियमों का पालन जरूरी, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त ने साफ कहा कि सभी गैस एजेंसियां नियम के अनुसार और पारदर्शिता के साथ काम करें ताकि लोगों को बिना किसी परेशानी के समय पर गैस मिलती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कमी की अफवाह फैलाना या कालाबाजारी करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई एजेंसी कालाबाजारी करती है या जानबूझकर गैस की कमी दिखाती है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी
सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी शिकायत प्रणाली को मजबूत करें और हेल्पलाइन नंबर लोगों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी समस्या होने पर तुरंत शिकायत कर सके।
जरूरी हेल्पलाइन नंबर
इंडियन ऑयल / हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 1800-2333-555
भारत पेट्रोलियम: 1800-22-4344
आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें कोई दिक्कत या गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !