Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jharkhand News : लातेहार में केएन त्रिपाठी का बड़ा बयान, झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी

Jharkhand News : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन बहुत ही आवश्यक है। प्रदेश के हर जिला व अंचल में भ्रष्टाचार व्यापक रूप ले चुका है। अधिकारी सिर्फ जनता का शोषण व दोहन में लगे हैं। त्रिपाठी चार अप्रैल को लातेहार जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जिला निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
जमीन म्यूटेशन और सर्वे में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अव्यवस्था का आलम है। सरकारी अधिकारी घूस देकर पोस्टिंग करा रहे हैं। ऐसे अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं। अंचल कार्यालय में और अधिक भ्रष्टाचार है। म्यूटेशन व जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन कराने में बिना घूस दिये काम नहीं होता। जिले में जमीन सर्वे में काफी गड़बड़ी हुई है। जमीन संबंधी गड़बड़ियों की जानकारी लेने के लिए 18 अप्रैल को रैयतों के साथ बैठक करेंगे।

इससे पहले मुख्य अतिथि केएन त्रिपाठी, संघर्ष समिति के संरक्षक रामनाथ चंद्रवंशी, संयोजक मुरली प्रसाद, शिक्षाविद ईश्वरी मेहता, त्रिभुवन पांडेय, अधिवक्ता सुनील कुमार और गोपाल प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में लातेहार जिला निर्माण में भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !