Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

District 25th Foundation Day: सरायकेला-खरसावां जिले के गठन के 25 साल पूरे, टाउन हॉल में मनी “रजत जयंती”, एसपी और डीडीसी ने समाज सुधार का दिया संदेश

District 25th Foundation Day: सरायकेला-खरसावां के जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने जिले के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करने का प्रयास किया गया. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाए और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश के विकास में योगदान दे.

उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना जरूरी है, ताकि आने वाले समय के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकें. उन्होंने सामाजिक बुराइयों, खासकर डायन प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भी प्रकाश डाला.

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !