Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Chaibasa News : झारखण्ड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीश का चाईबासा दौरा

Chaibasa News : झारखण्ड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीश महेश शरदचंद सोनक ने शनिवार को पश्चिमी सिंघभूम जिला मुख्यालय चाईबासा पहुंचे। उनके सिविक कोर्ट आगमन पर उन्हें अन्य न्यायिक अधिकारीयों द्वारा गार्ड ऑफ़ ओनर तथा पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया गया। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य न्यायायलय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और न्यायिक सेवाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रभागों, अभिलेखागार और नवनिर्मित भवनों का जायजा लिया।
लंबित मामलो के त्वरति निष्पादन पर दिया जोर 

मुख्य न्यायाधीश ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वादकारियों को मिलने वाली सुविधाओं और कानूनी सहायता केंद्रों की कार्यक्षमता की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक समय पर न्याय पहुंच सके।

इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया गया। मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर पूरे दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !