Katihar News : फलका थाना मे बाइक चोरी के आरोप मे पकडे गये युवक राकेश कुमार यादव की पुलिस हिरासत मे संदिग्ध हालात मे मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है की मृतक राकेश कुमार यादव को फलका पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप मे पकड़ा था जिसके बाद हिरासत मे पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद फलका थाना की कार्यशेली पर लोगो का आक्रोश बढ़ता गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने फलका चौक को जाम कर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे है।
एसपी ने बताया आत्महत्या, गमछे से फांसी लगा कर जान देने की कह बात
कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने बताया की युवक हिरासत मे गमछा से आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद आनन फानन मे फलका पुलिस द्वारा उसकी नाजुक हालात को देखते हुए फलका सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहा उसकी मौत हो गयी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय को ससपेंड कर दिया गया है।
आक्रोशित ग्रामीण घंटों से सडक जाम कर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ठ हो पायेगा की पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है या हिरासत मे फंदे लगाकर आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसकी हालात नाजुक बनी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। फलका बाजार मे उग्र प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस केहथियार छीने।