Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jharkhand News : पोटका के डोमजूडी गांव में नशा, बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ प्रभात फेरी

Jharkhand News : पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजूडी गांव में नशा, बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखिया अनीता मुर्मू और एसएलपीएस की महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों को नशा, बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं ने गांव में घूम-घूमकर लोगों को इन बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
मुखिया अनीता मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं का जागरूकता अभियान

इस मौके पर मुखिया अनीता मुर्मू ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक डोमजूडी गांव को पूरी तरह नशामुक्त, बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त नहीं बना दिया जाता। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में उनका अगला कदम दारू माफियाओं के खिलाफ होगा, जो नदी किनारे कच्ची शराब बनाकर बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसके खिलाफ महिलाएं सख्त कार्रवाई करेंगी। अभियान के अंत में महिलाओं ने “स्वच्छ जीवन जीना है, नशा को जड़ से मिटाना है” जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !