Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी भी मौजूद मौके पर मौजूद थे।
स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त शहर की अपील
अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद होना चाहिए और अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखें। इससे हमारा शहर सुंदर भी बनेगा और बीमारियों से भी बचाव होगा।
स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने का संदेश
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखना जी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने खासकर स्कूल के बच्चों से कहा कि वे अपने घर और मोहल्ले में भी सफाई के लिए दूसरों को प्रेरित करें और खुद भी इसका पालन करें।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही
इस मौके पर उपाध्यक्ष अभिनाश कवि, वार्ड पार्षद अंजली राय, बबीता कामिल, सिटी मैनेजर महेश जरिका, सुमित सुमन समेत नगर पंचायत के सभी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।