Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

Weather Report: झारखंड में एक बार फिर से बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरी रिपोर्ट

Weather Report: झारखंड में बीते कुछ दिनों से सुहावने मौसम का मजा जल्द ही समाप्त होने वाला है। राज्य में चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब समाप्त होने वाला है, जिससे एक बार फिर से गर्मी का अहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव खत्म होते ही तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। आज से कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश का पारा 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

आगामी 2-3 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी सताएगी। इसके बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है

आज बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और गिरिडीह में गरज के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी रांची की बात करें तो आज 1 जून से अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !