Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Ranchi News: रातू थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, घर से मिले खून के धब्बे, अनहोनी की आशंका

Ranchi News: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड से एक 13 साल की नाबालिग लड़की 12 दिनों से लापता है। लड़की के घर से खून के धब्बे मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। लड़की के घर को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है और बाहर पुलिस की तैनाती कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया जाएगा। 
परिचितों के घर रह कर करती थी पढ़ाई, लड़की के साथ मार पीट की भी मिली जानकारी 

बताया जाता है कि लड़की अपने परिचित के घर पर रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। लेकिन बीते 12 दिनों से वह लापता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरवाले लड़की के साथ अक्सर मारपीट करते थे और उसे किसी से बातचीत करने नहीं देते थे। आरोप है कि लड़की को टॉर्चर किया जा रहा था।

यह मामला कई दिनों से छिपा हुआ था। लेकिन किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जांच की तो यह बात सामने आई कि लड़की अबतक लापता है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !