Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Dhanbad News: धनबाद के बंद मार्बल शॉप में भीषण आग, मचा हड़कंप

Dhanbad News: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेमको मोड़ स्थित लक्ष्मी मार्बल सेंटर में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे आग अंदर तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया।स्थानीय लोगों ने दुकान से उठते धुएं को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। कुछ ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान का शटर बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शटर तोड़कर दमकल ने पाया आग पर काबू

करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जब तक दमकल कर्मी शटर को तोड़ कर अंदर घुस सके, तब तक आग दुकान के पिछले हिस्से तक फैल चुकी थी।
दमकल कर्मियों ने अंदर पहुंचकर कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से दुकान में रखे महंगे मार्बल और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !