IPL 2026: आईपीएल 2026 का छठा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR और SRH के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पहेले बल्लेबाजी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया और KKR को 65 रनों से हराकर अपनी सीजन की पहली जीत हासिल की। इससे पहले SRH को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
SRH के जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव
इस जीत के साथ हैदराबाद अब 9 से सीधे 6 स्थान पर पहुँच गई है। SRH ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीत और 1 में हार के साथ उनके पास 2 पॉइंट्स हैं। नेट रन रेट भी +0.469 है, जो उनके लिए अच्छी खबर है।
वहीं, KKR को लगातार दूसरी हार मिली। घरेलू मैदान पर मिली इस हार के बाद KKR 7 वें से 9 वें स्थान पर आ गई है। टीम ने 2 मैच खेले, दोनों में हार मिली और अभी उनके पास कोई पॉइंट नहीं है। नेट रन रेट भी -1.964 है, जो टीम के लिए चिंता की बात है।
टॉप-5 में कौन- कौन सी टीमें शामिल है
राजस्थान रॉयल्स फिलहाल सबसे आगे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट 4.171 है और RCB का 2.907। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स तीसरे, मुंबई इंडियंस चौथे और पंजाब किंग्स 5 वें स्थान पर हैं। सभी टीमों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं, बस नेट रन रेट में फर्क है।