Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

State Bar Council Election: झारखंड बार काउंसिल चुनाव, अधिवक्ताओं में उत्साह और बेचैनी का माहौल, अंतिम नतीजे 24 से 48 घंटे में

State Bar Council Election: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना अब अपने अंतिम चरण पर है। बीते कुछ दिनों से चली इस चुनावी हलचल के बाद अब सिर्फ चार जगहों के मत गिनने शेष रह गए हैं। राज्य के 20 जिलों और मुख्य अनुमंडलों की पूरी गिनती हो चुकी है, जिससे कई उम्मीदवारों की स्थिति अब काफी साफ नजर आ रही है। 

इन चार जगहों पर टिकी निगाहें
मतगणना के अंतिम चरण में सिर्फ साहेबगंज, सिमडेगा, सरायकेला और तेनुघाट के वोट गिनने बाकी हैं। इन चार जगहों के नतीजे न केवल उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे, बल्कि ये भी पता चल जाएगा कि कौन इस बार काउंसिल की टॉप लिस्ट में अपनी जगह पक्की करेगा। सूत्रों का कहना है कि इन क्षेत्रों के वोट परिणाम को पूरी तरह बदल सकते हैं।

पुराने दिग्गज अब भी आगे
अब तक की गिनती में कई पुराने और अनुभव वाले उम्मीदवार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कुछ नए उम्मीदवार भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट, रांची सिविल कोर्ट और धनबाद सिविल कोर्ट जैसे बड़े बार काउंसिल के वोटों ने उम्मीदवारों की जीत और हार की दिशा लगभग तय कर दी है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य चुने जाएंगे। इस कठिन मतगणना में हर एक वोट की अहमियत है।

अंतिम नतीजा अगले 24 से  घंटे में
बची हुई चारों जगहों की गिनती पूरी होते ही सभी उम्मीदवारों के प्रथम प्रधानता वाले वोटों का मिलान किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो द्वितीय और तृतीय प्रधानता के वोटों का हस्तांतरण कर अंतिम 25 विजेताओं की सूची जारी की जाएगी।

झारखंड बार काउंसिल के नतीजों का अधिवक्ताओं को इंतजार
झारखंड के अधिवक्ताओं में उत्साह और बेचैनी दोनों का माहौल बना हुआ है। राज्य भर के वकील नजरे रांची स्थित मतगणना केंद्र में टिकी हुई हैं। नई काउंसिल आने वाले सालों में अधिवक्ताओं के हित, लाइसेंसिंग और न्यायिक सुधारों के फैसले करेगी। उम्मीद है कि अगले 24 से 48 घंटे में आधिकारिक नतीजे सामने आ जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !