Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Chatra Crime News: प्रतापपुर में अवैध शराब की खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार

Chatra Crime News: चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान वाहन चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक मार्ग के रास्ते अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने कौरा चौक के पास स्वास्थ्य उपकेंद्र के निकट एक सवारी वाहन को रोका. तलाशी लेने पर वाहन से विभिन्न ब्रांड की शराब और बियर की खेप मिली.

कार्रवाई के दौरान सोनू कुमार और प्रिंस कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया. दोनों पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. इस संबंध में प्रतापपुर थाना में संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जप्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड की बोतलें और बियर के कार्टन शामिल हैं. पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें और ऐसे मामलों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था और स्वच्छ माहौल बनाए रखा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !